लखनऊ। राजधानी के खिलाड़ियों ने 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया। लंबी कूद में मो. शाहरुख और 1500 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने 5000 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। महानगर में 35वीं वाहिनी पीएसी स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5000 मीटर दौड़ में आगरा की मनोराम पहले और प्रयागराज की शिल्पी यादव तीसरे स्थान.