Ghaziabad News: लोनी के बुध बाजार में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने रहमत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और शरीर पर चोटें आईं। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई और हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।, Ghaziabad.