Jhansi News: झांसी के बिजौली में पानी से भरी पत्थर की खदान में डूबने से शंकर आदिवासी और उनकी पत्नी गिरजा की मौत हो गई। शनिवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गिरजा खदान में कूद गईं। उन्हें बचाने शंकर भी पानी में उतरे, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके। रविवार सुबह शव दिखने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए.