रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता और हज़ारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. विपक्षी नेताओं ने 'वोट चोरी' और एसआईआर के ख़िलाफ़ सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद 15 फीसदी वोटरों को निकाला गया. 2024 में हमारे और एनडीए के बीच 3 पर्सेंट का ही अंतर था और उसके बाद 15 पर्सेंट को हटा दिया.