Gurgaon News: गुरुग्राम में अतुल कटारिया चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 34 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र की मौत हो गई। वह 30 अक्टूबर की रात स्कूटी से राजीव चौक स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।, Gurgaon Hindi.