बांदा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार मलखान यादव रविवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया. आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगी थी. पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया था. बाबेरू क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की पहचान महोखर गांव निवासी मलखान यादव के रूप में हुई है. वह देहात कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है.