शारीरिक चुनौतियां भी अगर हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने छोटी पड़ जाएं, तो सफलता की नई मिसाल कायम होती है। चेन्नई के 17 वर्षीय जे. संतोष की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने सेरेब्रल पाल्सी और अन्य शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हुए IIT मद्रास में दाखिला हासिल किया है। संतोष को संस्थान के चार वर्षीय BS Degree Programme in Data Science and Applications में प्रवेश मिला है। पहली कोशिश में.