Kashi Das Panthi Puja Lakdakol Bhagalpur ritual video latest news updates. Follow Dainik Bhaskar. भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत लकड़ाकोल गांव में रविवार को आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी लोकपरंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव निवासी लालू यादव के घर आयोजित श्री काशी दास पंथी पूजा में एक ऐसा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुटे।