अदालत ने अगली सुनवाई तक निर्माण कार्य बंद रखने के आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया है. मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर 2026 को होगी. हिमाचल हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान NHAI की ओर से पेश वकील के उस बयान को रिकॉर्ड पर लिया, जिसमें बताया गया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए 18 सितंबर 2026 से टनल का निर्माण कार्य निलंबित है.