वाराणसी शहर के हिस्से प्राचीन बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया है। अब तक सारनाथ को बनारस का ही एक पर्यटक केंद्र माना जाता रहा है, लेकिन यूनेस्को का दर्जा मिलने के बाद इसकी अपनी अलग पहचान बनने की आशा जगी है।