चौरी-चौरा के अमर शहीदों की स्मृति, बिस्मिल की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती को समर्पित रहा महोत्सव. अगले वर्ष दूसरे शहर में नए अध्याय के साथ महोत्सव आयोजित करने की घोषणा. कला, साहित्य, संगीत और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के विविध रंगों से सजा ‘कला द्वीप महोत्सव–शौर्य पर्व अध्याय दो 2026’ शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कला द्वीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित.