अरब पार्टियों के कई नेता खुलकर कह रहे हैं कि नेतन्याहू को उनके पद से हटाने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. बेनेट और लिबरमैन भी 2021-22 के उस अनुभव से जल चुके हैं, जब राम पार्टी सरकार में शामिल थी और गठबंधन जल्दी ही गिर गया था. इस वजह से दोनों ने साफ कर दिया है कि इस बार अरब पार्टियों के साथ नहीं बैठेंगे.