गौतम बुद्ध महिला कॉलेज से प्रो. सहदेव बाउरी को 21 साल बाद विदाई दी गई. भावुक विदाई समारोह में उनके भविष्य की कामना की गई. जानें पूरी खबर. गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल की अध्यक्षता में प्रो. सहदेव बाउरी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. बाउरी को मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.