Prayagraj News: प्रयागराज की बेली कॉलोनी में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा प्रिया पाल अपने किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। वह छोटे भाई के साथ रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं तथा बेली अस्पताल के नेत्र विभाग में प्रशिक्षण ले रही थीं। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कैंट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट.