उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर मतदाता सूची में साजिश रचने का आरोप लगाया. दरअसल, उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी शेड्यूल का भले अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है.