हिमालय के तलहटी वाले कुछ इलाकों को छोड़कर, नवंबर में भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि नवंबर के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं, जबकि मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे.