Meerut News: मेरठ में त्योहारों के दौरान बेगमपुल, बॉम्बे बाजार, सदर बाजार और शारदा रोड समेत प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कारों की आवाजाही भी आंशिक रूप से रोकी जाएगी। बाजारों के आसपास पार्किंग बनाई जा रही है। पुलिस एंट्री प्वाइंट पर तैनात रहेगी और ट्रैफिक टीम जाम रोकने के लिए व्यवस्था संभालेगी। बाजारों में पैदल गश्त और सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती भी होगी।, Meerut.