घरौंडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घरौंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर करीब 20 दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए। टीम ने गांव बस्सी सहित आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी कपिला सैनी ने बताया कि जांच में नमूने फेल पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद.