करनाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को प्रस्तावित करनाल दौरे के लिए भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने शहर से गांवों तक संपर्क अभियान की रणनीति तैयार की है।शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक जगमोहन आनंद की मौजूदगी में तीन अलग-अलग बैठकें हुईं।