राणा माजरा में तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा का आगाज, फज्र की नमाज के साथ शुरू हुआ समागमसंवाद न्यूज एजेंसीसनौली (पानीपत)। यमुना से सटे राणा माजरा में शनिवार को तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा का धार्मिक माहौल में आगाज हुआ। तड़के चार बजे फज्र की नमाज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिनभर पांच वक्त की नमाज अदा की गई। देश-विदेश से पहुंचे अकीदतमंदों ने पूरी आस्था और अनुशासन के साथ इसमें भाग लिया।