राहुल गांधी के आह्वान पर 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली के लिए सीवान से कांग्रेसियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना. लोकतंत्र बचाने का संकल्प. Siwan News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में भाग लेने के लिए शनिवार को सीवान से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था सड़क मार्ग से रवाना हो गया.