देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा के वेस्टेज चैंबर में गिरने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कुछ अन्य कर्मचारी घायल भी हुए हैं। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा। होटल के दायीं ओर स्थित वेस्टेज चैंबर में मिष्ठान्न, डेयरी उत्पाद आदि का अवशेष फेंका जाता है।