Dhanbad News: धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र में पाथरडीह पुराने स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी लखन सिंह के स्टोर रूम का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में जनरेटर, चैनल, बाजा मशीन, चोंगा और यूनिट शामिल हैं। सामान उनके बेटे के डेकोरेटर व्यवसाय का था। फिलहाल पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।, Dhanbad Hindi News - Hindustan.