चक्रवात अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के टकराने की वजह से लगातार तीसरे शनिवार को घने बादल छाए रहे। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दो दिनों में कुल बारिश 10.8 मिमी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नवंबर से आसमान खुल जाएगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक बनी रहेगी। चंद्रशेखर आजाद.