कानपुर। आईआईटी कानपुर के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अंतराग्नि’26’ के तीसरे दिन शनिवार को संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन का रंग देखने को मिला। दिनभर चली प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद शाम को कृष्णा की हिप-हॉप नाइट ने युवाओं में खास उत्साह भरा। लिटिल भाटिया ने ओपनिंग एक्ट से कार्यक्रम की शुरुआत की। देर रात आयोजित ऋतंभरा के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और आकर्षक फैशन प्रस्तुतियों से दर्शकों का.