Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, गोविंदपुर और तोपचांची प्रखंडों के सात गांवों में पीसीसी सड़कें बनाई जाएंगी। सात योजनाओं पर डीएमएफटी मद से 3 करोड़ 85 लाख 19 हजार रुपये खर्च होंगे। लघु सिंचाई प्रमंडल ने दूसरी बार निविदा जारी की है। निविदाएं 13 से 23 नवंबर तक जमा होंगी और 25 नवंबर को तकनीकी बिड खुलेगी। हर योजना चार महीने में पूरी करनी होगी।, Dhanbad Hindi News.