भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ बेकाबू होने पर बैरिकेडिंग टूट गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए. स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और जवान भी तैनात थे. फिलहाल किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.