देवयानी इंटरनेशनल और सैफायर फूड्स इंडिया के विलय की घोषणा के बाद देवयानी के शेयरों में उछाल आया। इस डील से भारत में केएफसी और पिज्जा हट का संचालन एक ही इकाई के तहत आ जाएगा। अरबपति रवि जयपुरिया, जिन्हें 'कोला किंग' के नाम से जाना जाता है, इस विलय से अपना फास्ट फूड साम्राज्य और मजबूत करेंगे। उनकी नेटवर्थ 1.19 लाख करोड़ रुपये है।