परविंदर सिंह झोटा मामले में इंसाफ की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी है। 100 से अधिक संगठनों के समर्थन का दावा करते हुए इंसाफ कमेटी ने 5 नवंबर को संगरूर स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास के बाहर बड़े धरने और घेराव का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से कार्रवाई, दर्ज मामलों को रद्द करने और गिरफ्तार लोगों की रिहाई समेत कई मांगें उठाई जा रही हैं। #Punjab #Sangrur.