Hardoi News: हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के बारेपुर मजरा मौना गांव में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने रामबली की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। हमले में उनके मुंह और शरीर पर चोटें आईं। आरोपितों ने उनकी स्कूटी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के भाई नन्हे सिंह की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।, Hardoi Hindi News.