पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने पराली प्रबंधन को लेकर भगवंत मान सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। सिरसा ने दावा किया कि पंजाब में अब तक पराली जलाने की 1,007 घटनाएं सामने आई हैं और इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, AAP ने इन आरोपों को खारिज करते.