राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। शुक्रवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद देर रात तक मतगणना चली। राजस्थान की 3,626 ग्राम पंचायतों में मतदान के बीच कई जिलों से हंगामे और बहिष्कार की खबरें आईं. कहीं फर्जी मतदान पर विवाद हुआ तो कहीं ग्रामीणों ने वोट नहीं डाले.