जयपुर में बुजुर्ग डॉक्टर दंपती को आतंकवादी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर 76 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य लाभार्थी किरण लक्ष्मण ताम्हाणे को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस साइबर अपराधों, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के मामलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन ने यह गिरफ्तारी की है.