Deoria News: बरहज ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति मुख्य लाइन में फॉल्ट के कारण करीब 50 गांवों में 24 घंटे से ठप है। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। इनवर्टर जवाब देने लगे हैं और बिजली पर निर्भर दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।, Deoria Hindi News - Hindustan.