गया के टनकुप्पा में श्राद्ध भोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाद। जातिसूचक टिप्पणी से शुरू हुई मारपीट में 6 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर। गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के अकुरहवां गांव में बुधवार की देर रात श्राद्ध भोज के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.