गया-कोडरमा रेलखंड पर बंधुआ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया. निजी अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर. गया-कोडरमा रेलखंड स्थित बंधुआ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान कारा मांझी के रूप में की गई है. घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई.