बाराचट्टी के छेनारी पुल के पास सेब से लदा ट्रक पलटने से अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि चालक को हल्की चोटें आईं और यातायात बहाल हो गया. गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित छेनारी पुल के समीप सेब लदा एक ट्रक पलट गया. हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं. जानकारी के अनुसार, ट्रक दिल्ली से सेब लेकर ओड़िशा जा रहा था.