वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों अंजनी झा और राजू तिवारी को गिरफ्तार किया है। सामनेघाट पर असलहा बरामदगी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वे घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।