ग्रेटर नोएडा में गौड़ सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी (Mahagun Mywoods Society) में शुक्रवार की सुबह एक अप्रत्याशित और भीषण हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। टॉवर-23 की 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर एक 40 वर्षीय पिता और उनके 11 साल के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव के रूप में हुई है। - greater-noida-west-father-son-fall-from-23rd-floor-mahagun-mywoods.