दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर गड्ढों की समस्या से वाहन चालकों को जल्द राहत मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ शुक्रवार से मुख्य मार्ग और सर्विस लेन पर मरम्मत कार्य शुरू करेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और हादसों का खतरा कम होगा। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और इसकी सर्विस लेन पर बने गड्ढों से परेशान वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें भरने पर ध्यान दिया.