पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 30 अक्तूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ, जहां फैंस की भीड़ उमड़ी। दिलजीत ने अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया, जिन पर लोगों ने झूमकर डांस किया। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कल शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक ग्रैंड ओपनिंग शो के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की।