चक्रवात अर्नब के असर से धनबाद में मौसम बदलता रहा, गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को धूप खिली, लेकिन शाम को फिर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर व बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के कारण 5 नवंबर तक झारखंड में बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आई है।