भागलपुर के भदई तालाब में कार के गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और एक लापता होने की आसंका है. रिपोर्ट-अमरजीत कुमार. भागलपुर: बिहार के भागलपुर-बांका मुख्य मार्ग पर रजौन प्रखंड के भदई तालाब में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर एक शव बाहर निकाला.