दरभंगा में 61 करोड़ की लागत से इसरो के सहयोग से बनेगी स्पेस गैलरी और इनोवेशन सेंटर. चंद्रयान, मंगलयान के मॉडल, VR स्पेस वॉक की होगी सुविधा. मिथिला के विद्यार्थियों को अब अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा. दरभंगा तारामंडल सह ज्ञान-विज्ञान संग्रहालय परिसर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से अत्याधुनिक स्पेस गैलरी और स्पेस इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा.