Hathras News: गाजियाबाद से चारधाम यात्रा पर निकलीं पूनम देवी बुधवार को परिवार के साथ सिकंदराराऊ पहुंचीं। वह पति, दो बच्चियों और भाई-भाभी के साथ विशेष रथ खींचकर आगे बढ़ रही हैं। यात्रा में लगभग 5100 किलोमीटर बाकी हैं। पति के लकवे के बाद उन्होंने परिवार संभालने के लिए मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम सीखा। उनका कहना है कि यात्रा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और परिवारों को सहारा देने के महत्व से जुड़ी.