बिजनौर के मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में मेरठ और मुरादाबाद समेत कई जिलों के 28 युवाओं को माटी कला के आधुनिक उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण मिल रहा है। इस पहल का लक्ष्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और पारंपरिक माटी कला को नई तकनीक से सशक्त करना है।