Bareilly police crackdown on scrap dealers selling stolen items. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. बरेली जिले में चोरी का सामान खरीदने और बेचने वाले कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य के निर्देशों पर चलाए गए इस एक दिवसीय चेकिंग अभियान के दौरान जिले के 7 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 12 आरोपियों को दबोचा गया है।