योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सांस्कृतिक गौरव और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रति संवेदना का संदेश दिया है। सरकार ने वाल्मीकि से जुड़े पवित्र स्थलों के विकास के साथ सफाई-मित्रों के लिए न्यूनतम मानदेय, स्वास्थ्य बीमा और पीएफ जैसी कल्याणकारी घोषणाएं की हैं।