CM डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल में 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण करेंगे। इससे दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ से अधिक काष्ठ लाभांश का भी अंतरण किया जाएगा। तेंदूपत्ता.