CG Police Transfer: राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।